Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsVillagers in Dumaria Suffer from Contaminated Water Crisis as Water Supply Remains Unresolved
डुमरिया : एक साल से जलमीनार खराब, गड्ढे का पानी पी रहे 500 लोग

डुमरिया : एक साल से जलमीनार खराब, गड्ढे का पानी पी रहे 500 लोग

संक्षेप: डुमरिया के पंचनगोड़ा गांव में जलमीनर एक वर्ष से खराब होने के कारण 500 ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों में मरम्मती नहीं हुई तो वे धरना देंगे। पानी की कमी के चलते वे खेत में गड्ढा खोदकर पानी लाने को विवश हैं।

Fri, 14 Nov 2025 02:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के पंचनगोड़ा गांव के डुंगरी टोला के क्लब घर के समीप स्थित जलमीनर एक वर्ष से खराब है। जिसके कारण 500 ग्रामीण खाल का गंदा पानी पीने को विविश हो गये हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल को लेकर त्राहिमाम मचने लगा तो मजबूरी में खेत में एक गड्ढा खोदकर उसमें से जो पानी निकलता है, घर में लाकर पीने में उपयोग करते हैं। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों का कहना है कि पंद्रह दिनों के अंदर दोनों जलमीनर को मरम्मती नहीं की गयी तो सोलहवें दिन प्रखंड सभागार में धरना प्रदर्शन व घेराबंदी की जायेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निर्माण के छह माह बाद जलमीनार हुई खराब इस संबंध में ग्राम मांझी बाबा काला टुडू, रांवते टुडू समेत अन्य लोगों ने बताया कि गांव में निर्मित दोनों जलमीनार बनने के छह माह बाद ही खराब हो गयीं। इस गांव में लगभग सौ परिवारों के पांच सौ लोग रहते हैं। लेकिन उन्हें पिछले एक साल से साफ पानी पीने को नहीं मिल रहा है। खराब जलीमनार को ठीक कराने को लेकर कई बार ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारी को सूचना दी गयी, लेकिन उस पर अब तक कोई अमल नहीं किया गया है। मौके पर गोडेत बाबा साकला माडी॔, गोलोक नाथ सोरेन, मृत्युंजय मुर्मू, गोपाल सोरेन, पांडु हांसदा, राजेन्द्र नाथ टुडू, जगता माडी॔, सरबल कर्मकार, जयपदो कर्मकार, धनाई टुडू आदि मौजूद थे।