डुमरिया : जलमीनर खराब, पेयजल संकट

Feb 14, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

डुमरिया प्रखंड के पलाशबनी पंचायत के सेरालडीह गांव में तीन महीने से जलमीनार खराब है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदे पानी के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। यदि एक सप्ताह में मरम्मत नहीं हुई, तो ग्रामीण धरना देने का निर्णय लेंगे।

डुमरिया : जलमीनर खराब, पेयजल संकट

डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पलाशबनी पंचायत के सेरालडीह गांव की जाहेरटोला के रघुनाथ हांसदा घर के समीप जलमीनर तीन माह से खराब पड़ा हुआ है। इसकी सूचना विभाग के अधिकारी को ग्रामीणों द्वारा दी गई पर सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण मजबूरन खाल का गंदा पानी पीने को विवश हैं। खाल का गंदा पानी पीने से टोला के बच्चे एवं वृद्ध बीमारी के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण ने बताया एक सप्ताह के अंदर जलमीनार की मरम्मत नहीं होने पर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हो जायेंगे। मौके पर रामदास हेम्ब्रम, छोटराई हांसदा, गोरा हेम्ब्रम, निबाई हेम्ब्रम, छोटो माडी॔ समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;