Ghatsila News: अधूरी सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
Ghatsila News: जादूगोड़ा के माटीगोड़ा पंचायत में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है। मुख्य सड़क से न जुड़ने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की जमीन पर होने के कारण निर्माण रुका हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना जांच के काम शुरू हुआ और अब उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

Ghatsila News: जादूगोड़ा। मुसाबनी प्रखंड की माटीगोड़ा पंचायत में पुराना राखा माइंस के पास रहने वाले ग्रामीणों की मुख्य सड़क से जुड़ने की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण दोनों छोर से हो चुका है। बीच का करीब 200 मीटर हिस्सा अब भी कच्चा पड़ा है। इस हिस्से में सोलिंग कर दी गई थी। मटेरियल भी गिराया गया था। इसके बाद काम रोक दिया गया। विभाग ने बताया कि जिस जमीन पर यह हिस्सा बनना है, वह रेलवे की है। विभाग के अनुसार रेलवे से एनओसी मिलने के बाद ही निर्माण आगे बढ़ेगा। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि अगर जमीन रेलवे की थी तो सड़क के दोनों छोर का निर्माण कैसे हो गया।
सोलिंग और मटेरियल पर खर्च कैसे किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना जांच के काम शुरू किया गया। अब एनओसी के कारण फाइलें अटकी हैं। ग्रामीण सूरज महतो ने कहा कि बरसात में इस हिस्से में कीचड़ हो जाने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक तीन साल से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि 15 दिन के भीतर एनओसी लेकर काम शुरू नहीं हुआ तो पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


