Ghatsila News: किसानों को क्षतिपूर्ति व स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले
Ghatsila News: मुसाबनी के बारूनिया गांव के ग्रामीणों ने एचसीएल की सुरदा माइंस से निकलने वाले दूषित पानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 15 जुलाई 2026 को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। गांव के किसानों की कृषि भूमि प्रभावित हुई है और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। पहले भी कंपनी को लिखित शिकायत दी जा चुकी है।

Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बारूनिया गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को ग्रामप्रधान यश मार्डी एवं प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 15 जुलाई 2026 को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की सुरदा माइंस के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ माइंस से ताम्र अयस्क ढुलाई का कार्य पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरदा माइंस से निकलने वाले दूषित पानी के कारण गांव के कई किसानों की कृषि भूमि की उर्वरक क्षमता प्रभावित हुई है।
इसके साथ ही ग्रामीणों में चर्म रोग जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं। इस संबंध में ग्रामीण पहले भी कंपनी प्रबंधन को लिखित सूचना देकर प्रभावित किसानों को उचित क्षतिपूर्ति तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग कर चुके हैं। उस समय प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


