Ghatsila News: अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा का आयोजन कर वार्षिक कैलेंडर तैयार करने की मांग
Ghatsila News: बहरागोड़ा में ग्राम प्रधानों की बैठक पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ द्वारा आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अरूण बारिक ने पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के मुद्दों पर चर्चा की। नए सचिवालय के गठन में ग्राम प्रधानों की समस्याओं का भी उल्लेख हुआ। अधिकारियों की उदासीनता के कारण कई कार्य अधूरे हैं।

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पूर्वांचल क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की एक बैठक पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले आयोजित की गयी। बैठक का अध्यक्षता वरीष्ट ग्राम प्रधान मिहिर रक्षित ने किया। बैठक में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरूण बारिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में चर्चा
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरूण बारिक ने कहा पेसा नियमावली 2025 लागू होने के बाद जिम्मेदारी चुनौती पूर्ण हो गया है। एक तरफ सरकार पेसा कानून को प्रभावी क्रियान्वयन लागु करने का आदेश जारी कर रही है, लेकिन धरातल पर प्रभावी नहीं हो रही है। अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा का आयोजन कर वार्षिक कैलेंडर तैयार करने, ग्राम सभा का कार्यालय खोलने एवं सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष चयन का आदेश जारी किया गया। इसके आधार पर ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्ताव लिया गया है। कोष संचालन के लिए अध्यक्ष, सचिव एवं एक महिला सदस्य के नाम संयुक्त बैंक खाता खोलना है, पर अधिकारियों के उदासीनता से अब तक बैंक खाता खोलने के लिए पहल नहीं की जा रही है।
ग्राम प्रधानों की उपेक्षा
प्रखंड के सम्बन्धित अधिकारी ग्राम प्रधानों को उपेक्षा कर रहे हैं। इस अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल (जगन्नाथपुर) क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के बीच पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की शाखा का गठन किया गया। जिसमें तरूण कुमार प्रधान को अध्यक्ष एवं गणेश हांसदा को सचिव सर्वसम्मति से चुना गया। कमेटी में सुजित पाल को उपाध्यक्ष, चन्द्रधर दास को सह सचिव,नील कमल प्रधान को कोषाध्यक्ष एवं भवतारण बटवाल को सह कोषाध्यक्ष चयन किया गया है। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य के रूप में दुलाल नायक, शशांक शेखर राणा,जीतेन सतपति, देवाशीष कुईला,धीरेण मल्ल एवं प्रणव गिरी को चयन किया गया। बैठक में जिला कमेटी के प्रतिनिधि गिरीशचंद्र महतो, गोप बन्धु मिश्रा सहित अनेक ग्राम प्रधान उपस्थित थे।


