बड़ाधड़ांरी में ग्राम सभा का बड़ा फैसला,दबंगई और आपराधिक आचरण के आरोप में ग्राम प्रधान पदमुक्त

Apr 09, 2026 03:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

बहरागोड़ा प्रखंड के बड़ाधड़ांरी गांव में एक आपात बैठक में ग्राम प्रधान बासेत मुर्मू को सर्वसम्मति से पद से हटा दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान का चयन गैर-विधिक था और वह सरकारी योजनाओं में बाधा डाल रहे थे। उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत बर्खास्त करने का निर्णय लिया।

बड़ाधड़ांरी में ग्राम सभा का बड़ा फैसला,दबंगई और आपराधिक आचरण के आरोप में ग्राम प्रधान पदमुक्त

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत बड़ाधड़ांरी गांव में समाजसेवी दुलाल मांडी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीणों की एक आपात बैठक में ग्राम प्रधान बासेत मुर्मू को सर्वसम्मति से पद से हटाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त प्रधान का चयन पंचायत अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध गैर-विधिक तरीके से हुआ था और वह अपनी हठधर्मिता व दबंगई से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे थे। बैठक में ग्रामीणों ने उनके आचरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन पर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्तता, जेल जाने, सामाजिक रीति-रिवाजों का बहिष्कार करने और ग्रामीणों को डराने-धमकाने के संगीन आरोप लगाए।

प्रधान की इन अनैतिक गतिविधियों और ग्राम सभा के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है और घोषणा की है कि जल्द ही अगली बैठक कर नए ग्राम प्रधान का विधिवत चयन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों में से संजय हेंब्रम, विश्वनाथ हेंब्रम, सुखदेव मांडी,कपरा मांडी दर्जनों ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।