केंदाडीह माइंस में बहाली को लेकर मंथन
केंदाडीह माइंस में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई, जिसमें मजदूरों की अन स्किल रिक्वायरमेंट पर चर्चा की गई। खेतान प्राइवेट लिमिटेड ने 12 मौजा से मजदूरों की लिस्ट मांगी, लेकिन आवश्यकताओं की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। समिति ने इस पर विरोध किया और हिंदुस्तान कॉपर प्रबंधन से वार्ता करने का निर्णय लिया।

मुसाबनी, संवाददाता। संयुक्त ग्राम सभा समिति केंदाडीह माइंस की रविवार को चाकुलिया फुटबॉल मैदान में 12 मौजा के ग्राम प्रधान एवं वन अधिकार समिति के अध्यक्ष, सचिव वह ग्रामीणों एक बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में जानकारी दी गई कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की केंदाडीह माइंस की ठेका कंपनी खेतान प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 12 मौजा के प्रधानों से कहा गया है कि प्रत्येक मौजा से अन स्किल मजदूरों की रिक्वायरमेंट दें, परंतु यह लिस्ट वाट्सएप ग्रुप में लिखकर मांगी गई, जिसमें नहीं बताया गया है कि कितना रिक्वायरमेंट मजदूरों की अवश्यकता है, इस बारे में साफ शब्दों में नहीं बताया गया है, इसलिए बैठक में कमिटी द्वारा इसका विरोध किया गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मामले पर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड प्रबंधन के साथ वार्ता कर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से मेघराए सोरेन, सुखलाल सोरेन, सुभाष टुडू, विक्रम मुर्मू, रामदेव हेंब्रम, सुंदर हेंब्रम, सुनील किस्कू, चंद्राई टुडू, सुशेन कालिंदी, कामेश्वर हंसदा, अर्जुन सोरेन, सपन हंसदा उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




