भूमिज समाज ने मनाया विददिरी झंडा दिवस
जादूगोड़ा के सासपुर गांव में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज ने विददिरी झंडा दिवस मनाया। झंडे की पूजा के बाद झंडोतोलन किया गया और सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गुड़, चूड़ा और खिचड़ी का प्रसाद भी बांटा गया। हर साल यह कार्यक्रम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा मान्यता मिलने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

जादूगोड़ा। जादूगोड़ा के सासपुर गांव में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की ओर से शुक्रवार को विददिरी झंडा दिवस मनाया गया। मौके पर सासपुर गांव में झंडे की पहले पूजा-अर्चना की गई तत्पश्चात उसके सम्मान में झंडोतोलन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया जिसका भूमिज समाज के लोगों ने आनंद उठाया। इसके पूर्व लोगों के बीच गुड़, चूड़ा व खिचड़ी का प्रसाद का वितरण किया गया। बताते चलें कि भूमिज समाज के इस विददिरी झंडा को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को ओर से आज ही के दिन मान्यता दी गई थी। इसको लेकर हर साल भूमिज समाज के लोग इस विददिरी सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव के रूप में मनाते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभंकर सिंह निताई सिंह, बासुदेव सिंह, सुखदेव सिंह सचिन सिंह। जयदेव सिंह, शिवानी सिंह, पुष्पा सिंह, हरीश सिंह, मंगली सिंह, सावित्री सिंह समेत ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



