नवोदय विद्यालय में विज्ञान दिवस मना
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बालिकुड़िया में स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम में विज्ञान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मन

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बालिकुड़िया में स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम में विज्ञान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठतम शिक्षक मुकेश कुमार, सुजाता महंता, हरी महतो एवं अन्य शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रातः कालीन सभा में विज्ञान विषय पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक समझ का परिचय दिया।
कक्षा 6 ठवीं की छात्रा रिझीमा कुमारी एवं कक्षा 9वीं के छात्र पलाश गुप्ता ने विज्ञान के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए, जिनकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर विज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मॉडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह ओलंपियाड नवंबर 2025 में आयोजित किया गया था, जिसका मार्गदर्शन सुजाता महंता (पीजीटी बायो) द्वारा किया गया था। वही इस अवसर पर स्कूल के पाचार्य डॉक्टर सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रमन इफेक्ट की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विविध वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए, जो अत्यंत सराहनीय रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



