Ghatsila News: घाटशिला में भव्य तरीके से मनाया जाएगा विभूति उत्सव 2026​

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: घाटशिला में विभूति भूषण बंध्योपाध्याय के 133वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक दिवसीय विभूति उत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शनिवार को जेसी हाईस्कूल के आशा ऑडिटोरियम में होगा। इसमें झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्यों और कोलकाता के विशेष कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।

Ghatsila News: घाटशिला में भव्य तरीके से मनाया जाएगा विभूति उत्सव 2026​

Ghatsila News: घाटशिला। अमर कथा शिल्पी विभूतिभूषण बंध्योपाध्याय के 133वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में गौरीकुंज उन्नयन समिति की ओर से एक दिवसीय विभूति उत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को जेसी हाईस्कूल स्थित आशा ऑडिटोरियम में प्रेस वार्ता की गई। समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को जेसी स्कूल के आशा ऑडिटोरियम में किया जाएगा। उन्होने बताया कि 12 सिंतबर को सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ विभूतिभूषण बंध्योपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण गौरी कुंज परिसर में होगी। माल्यापर्ण का दौड़ दिन के 12 बजे तक चलेगा। संध्या 6 बजे से जेसी स्कूल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में इस उत्सव में झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य-पाता नृत्य, छऊ नृत्य, काठी नृत्य, करम नृत्य और घटि नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही कोलकाता से आए विशेष कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। साथ ही नृत्य नाटिका की भी प्रस्तुति होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: घाटशिला में भव्य तरीके से मनाया जाएगा विभूति उत्सव 2026​