Ghatsila News: एनएच-एसएच किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों का कारण

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: घाटशिला के एनएच और एसएच के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन की ओर से इसका समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय क्षेत्रों में चेतावनी संकेत खराब हैं और हादसों की स्थिति चिंताजनक है।

Ghatsila News: एनएच-एसएच किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों का कारण

Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। एनएच (नेशनल हाइवे) और एसएच (सर्विस रोड) के किनारे बेतरतीब खड़े किए जाने वाले वाहन हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों, खराब वाहनों और बिना किसी चेतावनी संकेत के छोड़े गए वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर जीवनभर के लिए दिव्यांग हो गए हैं। बावजूद इसके सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। करीब 65 से 70 किलोमीटर के दायरे में कई जगह खतरा

वाहनों की खड़ी स्थिति

घाटशिला अनुमंडल में गालूडीह थाना क्षेत्र के सालबनी से लेकर बड़शोल थाना क्षेत्र तक करीब 65 से 70 किलोमीटर के दायरे में एनएच-18, एनएच-49 और एनएच-33 पर ऐसे कई स्थान हैं, जहां सड़क किनारे वाहन खड़े मिल जाते हैं। कई जगह खराब वाहन कई-कई घंटे तक सड़क के किनारे पड़े रहते हैं। इन वाहनों में न तो इंडिकेटर जलता है और न ही रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत लगाए जाते हैं। रात के समय ऐसे वाहन और अधिक खतरनाक साबित होते हैं।

महुलिया स्कूल के समीप खतरनाक कट

गालूडीह के महुलिया स्कूल के समीप सड़क पर बने खतरनाक कट के कारण भी लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां पिछले तीन माह में दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दो लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, घाटशिला के एनएच-18 पर जैन होटल के समीप कुछ माह पूर्व सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण फुलपाल निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक का समय पर पता नहीं चलने के कारण युवक उसकी चपेट में आ गया था। इस घटना के बाद भी सड़क किनारे भारी वाहनों को खड़ा करने की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

झड़िया मोड़ पर खड़े वाहन से टक्कर

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के झड़िया मोड़ के समीप पिछले वर्ष सड़क किनारे खड़े वाहन से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद इस क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाने का सिलसिला जारी है। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के लिए सड़क किनारे खड़े भारी वाहन विशेष रूप से खतरा बन जाते हैं।

संतोष होटल के समीप खराब चेतावनी बोर्ड

बहरागोड़ा के संतोष होटल के समीप भी लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले से लगे चेतावनी बोर्ड खराब पड़े हैं, लेकिन उन्हें अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है।

कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रही मनमानी

एनएच किनारे वाहनों को खड़ा करने पर रोक के बावजूद कई चालक सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर आराम करने लगते हैं। वहीं खराब होने वाले वाहनों को भी कई बार बिना किसी रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत के सड़क किनारे छोड़ दिया जाता है। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को समय पर खड़े वाहन का पता नहीं चल पाता और टक्कर की आशंका बनी रहती है। लगातार हादसों के बावजूद जिम्मेदार एजेंसियों की ओर से नियमित निगरानी और कार्रवाई नहीं किए जाने से समस्या बनी हुई है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों से कितनी दुर्घटनाएं हो रही हैं?−
सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: एनएच-एसएच किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों का कारण