7-14 मार्च को वीणापाणि पाठागार मनाएगा अपनी 90 वीं वर्षगांठ
णापाणि पाठागार मनाएगा अपनी 90 वीं वर्षगांठ बहरागोड़ा। संवाददाता ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र बहरागोड़ा के वीणापाणि पाठागार आगामी 14 मार्च को

बहरागोड़ा स्थित वीणापाणि पाठागार आगामी 14 मार्च को अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा एक दिवसीय 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' क्रिकेट प्रतियोगिता और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी की गई है। उत्सव की शुरुआत कालीबाड़ी स्थित वीणापाणि पाठागार प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। यह यात्रा पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए और अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक बिखेरते हुए पी.डब्ल्यू.डी. मोड़ के रास्ते वीणापाणि स्टेडियम पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे वीणापाणि स्टेडियम में 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' का आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


