ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलारंभा शैक्षणिक संस्थान समूह द्वारा वनभोज का आयोजन

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह द्वारा वनभोज का आयोजन

प्रखंड के रंभा कॉलेज शैक्षिक संस्थान समूह का वनभोज कार्यक्रम संगम चाईबासा में आयोजित किया गया। वनभोज में संस्थान के कुल डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने...

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह द्वारा वनभोज का आयोजन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSun, 22 Jan 2023 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

पोटका। प्रखंड के रंभा कॉलेज शैक्षिक संस्थान समूह का वनभोज कार्यक्रम संगम चाईबासा में आयोजित किया गया। वनभोज में संस्थान के कुल डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन समिति के सचिव गौरव बचन, अध्यक्षा रंभा बचन, सह सचिव विवेक बचन, दीक्षा बचन, प्राची बचन भी उपस्थित थे। वनभोज के दौरान विद्यार्थियों के बीच स्पोर्ट्स का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य भी प्रस्तुत किया। साथ ही व्याख्याता अमृता सोरेन ने चाईबासा के भौगोलिक इतिहास व संगम के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। वनभोज को सफल बनाने में संस्थान के चेयरमैन राम बचन, प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर, प्राचार्य डॉ संतोष कुमार, रश्मि लुगून, जयश्री पंडा, सूरज कुमार, डॉ भूपेश चंद्र, दिनेश यादव, सुमनलता,  मंजू गगराई, ऐश्वर्या कर्मकार, शीतल कुमारी, बबीता कुमारी, शीलवंती, राधे सहित अन्य उपस्थित थे। 

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें