विस्थापित मां बेटी ने नौकरी की मांग को लेकर बागजाता माइंस गेट किया जाम, परिवहन बंद
मुसाबनी के बागजाता माइंस में गोमी टुडू और उनकी पुत्री बाल्ही सोरेन ने नौकरी की मांग को लेकर मुख्य गेट जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर भी वह नहीं मानीं, जिससे माइंस का परिवहन प्रभावित हुआ। हालांकि, मजदूरों का काम प्रभावित नहीं हुआ है और उत्पादन कार्य जारी है।
मुसाबनी। यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की मुसाबनी प्रखंड स्थित बागजाता माइंस में सोमवार को उस समय गतिरोध हो गया, जब अचानक प्रथम पाली प्रारंभ होने के समय जमीन विस्थापित गोमी टुडू और उनकी पुत्री बाल्ही सोरेन ने नौकरी की मांग को लेकर हाथ में तीर धनुष और लाठी लेकर माइंस का मुख्य गेट जाम कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, परंतु वह एक न मानी, इसके कारण बागजाता माइंस का सभी प्रकार का परिवहन प्रभावित हो गया है। परंतु इन मां बेटी के गेट जाम आंदोलन के कारण मजदूरों के काम पर जाने पर कोई असर नहीं पड़ा है, इन्होंने किसी भी मजदूर को माइंस की भीतर जाने से नहीं रोका है, जिसके कारण माइंस में उत्पादन कार्य चल रहा है।
इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए अब तक कोई वार्ता नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


