रेलवे ट्रैक के किनारे जियान गांव की वृद्धा का शव बरामद

Feb 10, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

चाकुलिया और कोकपाड़ा स्टेशन के मध्य दक्षिणाशोल गांव के पास 70 वर्षीय गांगी मुंडा का शव बरामद हुआ। मृतका मानसिक रूप से बीमार थी और अपने रिश्तेदार के घर आई थी। पुलिस का मानना है कि वह ट्रेन की चपेट में आकर मारी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

रेलवे ट्रैक के किनारे जियान गांव की वृद्धा का शव बरामद

चाकुलिया। चाकुलिया और कोकपाड़ा स्टेशन के मध्य दक्षिणाशोल गांव के समीप मंगलवार को ज्वाइंट लाइन के पोल संख्या 185/28 ए के पास पुलिस ने एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान गुड़ाबांदा प्रखंड के जियान गांव की 70 वर्षीय गांगी मुंडा के रूप में हुई। मृतका के पुत्र ने पहचान की। गांगी मुंडा मानसिक रूप से बीमार थी और धोबाशोल स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के पदाअधिकारी मुकेश कुमार कश्यप और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वृद्धा किसी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।