चाकुलिया: दक्षिणाशोल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात वृद्धा का शव बरामद
चाकुलिया और कोकपाड़ा स्टेशन के मध्य दक्षिणाशोल गांव के पास एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद हुआ। पुलिस और आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच से लगता है कि वृद्धा ट्रेन की चपेट में आई, जिससे उनकी मौत हुई। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
चाकुलिया: चाकुलिया और कोकपाड़ा स्टेशन के मध्य दक्षिणाशोल गांव के समीप सोमवार को ज्वाइंट लाइन के पोल संख्या 185/28ए के पास पुलिस ने एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के पदाअधिकारी मुकेश कुमार कश्यप और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वृद्धा किसी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के गांवों के माध्यम से शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




