Ghatsila News: चाकुलिया:दुधियाशोल में फुटबॉल प्रतियोगिता 29 और 30 अगस्त को: विजेता को तीन लाख और उपविजेता को दो लाख का पुरस्कार
Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड के दुधियाशोल गांव में 29 और 30 अगस्त को 63 वें वर्ष के फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। एंटी फीस 19,500 रूपये है। विजेता को ट्रॉफी और तीन लाख, उप विजेता को दो लाख, और तृतीय व चतुर्थ स्थान पर 81-81 हजार रूपये सम्मानित किया जाएगा।
Ghatsila News: चाकुलिया:चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में गांव के मारांग बुरु इनडोर स्टेडियम में अनोखी दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होती है। इस वर्ष 29 और 30 अगस्त को 63 वें वर्ष यह आयोजित होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रतियोगिता की प्रवेश शुल्क और पुरस्कार
इस प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस 19,500 रूपया है। इस प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी और तीन लाख, उप विजेता को दो लाख, तृतीय स्थान वाली टीम को 81 हजार और चतुर्थ स्थान की टीम को 81 हजार रुपया और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज मैन ऑफ द मैच समेत अन्य कई पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। प्रतियोगिता के दौरान चीयर्स गर्ल का डांस, छप्पल-छप्पल और लांगड़े ऐनेज आकर्षण के केंद्र होंगे। हर गोल पर चीयर्स गर्ल्स डांस करेंगी। दो दिनों तक इस मैदान में मेला का आलम रहता है।
आयोजन समिति और विशिष्ट अतिथि
कमेटी के अध्यक्ष रामधन सोरेन, सचिव बासेत बास्के, सदस्य कारू नाथ सोरेन, टीका राम बेसरा, योगेंद्र बेसरा, चंपाई सोरेन, सुनाराम टुडू, आंता सोरेन ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार और घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन विशिष्ट अतिथि होंगे।


