Ghatsila News: शव का पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिली

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: जादूगोड़ा के यूसील अस्पताल में एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण शव को पुलिस की मौजूदगी में टेंपो से ले जाने की जरूरत पड़ी। परिवार और आस-पास के लोग अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।

Ghatsila News: शव का पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिली

Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा स्थित यूसील अस्पताल की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दौरान अस्पताल की ओर से एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला सामने आया है। स्थिति ऐसी बनी कि जादूगोड़ा पुलिस की मौजूदगी में शव को टेंपो के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी अस्पताल प्रबंधन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि यूसील भारत सरकार की एक बड़ी औद्योगिक संस्था है और जादूगोड़ा क्षेत्र में उसका अस्पताल वर्षों से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता आ रहा है।

ऐसे में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने जैसी जरूरी व्यवस्था में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने कहा कि अगर अस्पताल में एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा होने के बावजूद उसका उपयोग ऐसी आपात स्थिति में नहीं किया जा सकता तो आखिर इसका लाभ आम लोगों को कब मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: शव का पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिली