ईंट लदे ट्रैक्टर हुई पल्टी दो महिला मजदूर घायल
डुमरिया थाना क्षेत्र के बांकीशोल पंचायत के कुण्डालुका गांव में दो महिलाएं ट्रैक्टर से ईंट लाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में सिनगो मुर्मू और मायनो मुर्मू को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिनगो को गंभीर चोटों के कारण रेफर किया गया और मायनो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
डुमरिया। डुमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांकीशोल पंचायत के कुण्डालुका गांव की दो महिलाएं ट्रैक्टर से ईंट घर काम के लिए ला रहे थे इसी दौरान डुमरिया- भालुकपातड़ा मुख्य सड़क ऊपर डुमरिया के सामने वाहन का अनियंत्रित होकर पल्ट गई,ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गई,इस घटना में दो महिला में सिनगो मुर्मू 40 एवं मायनो मुर्मू 31को गंभीर चोट लगी।दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।डां.ने प्रार्थमिक उपचार के बाद सिनगो मुर्मू को गंभीर चोट को देख कर तथा उचित इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया एवं मायनो मुर्मू को हल्की सिर पर चोट में बेंडेज के बाद घर के लिए छोड़ दिया गया।पल्टी
हुई ट्रैक्टर को डुमरिया थाना के जवानों ने टोचिंग कर थाना में खड़े कर दिया दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


