ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलामुआवजा के लिए दो घंटे तक सड़क जाम

मुआवजा के लिए दो घंटे तक सड़क जाम

मुआवजा के लिए सोनुवा के आसनतलिया के ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मालूम हो कि सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के गोलमुंडा रेल फाटक के पास गुरुवार...

मुआवजा के लिए दो घंटे तक सड़क जाम
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSat, 24 Feb 2018 01:26 AM
ऐप पर पढ़ें

मुआवजा के लिए सोनुवा के आसनतलिया के ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मालूम हो कि सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के गोलमुंडा रेल फाटक के पास गुरुवार शाम सोनू प्रधान की मौत हो गई थी।

ग्रामीण सड़क दुर्घटना में मारे गए सोनू प्रधान की पत्नी को सरकारी नौकरी देने, आरोपी बाइक सवार को जल्द गिरफ्तार करने, सरकारी प्रावधान के अनुसार सुविधा आदि देने की मांग कर रहे थे।

दो घंटे बाद माने ग्रामीण, हटा जाम : इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ प्रवेश कुमार साव व थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा दल-बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। करीब दो घंटे की बातचीत के बाद ग्रामीण माने। जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया।

जल्द दिया जायेगा मुआवजा : बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने सरकारी प्रावधान के तहत दिया जाने वाला मुआवजा जल्द दिलाने का भरोसा दिया। बीडीओ साव ने मृतक के आश्रित को पीएम आवास, विधवा पेंशन व राष्ट्रीय पारिवारिक लाख में बीस हज़ार रुपये देने का आश्वासन दिया।

जाम में फसे पूर्व विधायक अरविंद सिंह : सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के आसनतलिया के पास लगी सड़क जाम में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह भी फंस गये। उन्होंने ने भी ग्रामीणों को समाझाने का प्रयास किया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह जगतगुरु शंकराचार्य जी का दर्शन करने समीज आश्रम आये थे। लौटते समय वह जाम में फंस गये। जाम खुलने के बाद वह जमशेदपुर रवाना हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें