तामकुपाल : ट्रक की सीधी भिड़ंत में ट्रैक्टर पलटा, चलक जख्मी
घाटशिला में तामकुपाल गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हुई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक 35 वर्षीय दशरथ मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के तामकुपाल गांव के समीप डायवर्सन के पास गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे ट्रक और ट्रैक्टर के सीधी भिड़ंत होने से ट्रैक्टर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर चालक को तत्काल उठाकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के चिरूगोगोड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय दशरथ मुर्मू सामने से आ रही ट्रक को देखकर अपना नियंत्रण खो दिया।
जिसके कारण ट्रक को धक्का मारते ही ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में दशरथ मुर्मू के सीना तथा शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




