खंडामौदा में मनाई गई समाजसेवी तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि

Apr 05, 2026 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

रविवार को बहरागोड़ा के खंडामौदा गांव में स्वर्गीय तारापद शाड़ंगी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल ने की। उपस्थित लोगों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज में उनके योगदान को सराहा। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

खंडामौदा में मनाई गई समाजसेवी तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि

बहरागोड़ा। रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित तारापद षाड़ंगी पाठागार प्रांगण में प्रखर देशप्रेमी और विशिष्ट समाजसेवी स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल ने की।वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी के फोटो चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी का समाज के उत्थान में अतुलनीय योगदान रहा है। वे न केवल एक सच्चे देशप्रेमी थे, बल्कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति भी सदैव समर्पित रहे।

उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस गरिमामय के अवसर पर मुख्य रूप से लक्मण गिरी, अर्धतेंदु रथ,मोनोरंजन गिरी,रतिकांत सीट, बालक जेना, बेनुधर मंडल, शेक मुस्ताक, इंद्रजीत दास, प्रदीप धाड़ा,उमाशंकर जेना, असित महापात्र,मोतीलाल महापात्र, आकूल बाग, दीपक कर्मकार आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।