Ghatsila News: जयंती पर रामदास टुडू को दी गई श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: र्यक्रम के बिच मनाया गया मांझी रामदास टुडू की जयंती घाटशिला। संवाददाता महान संथाली लेखक खेरवाल वंश धर्मपुथी के निर्माता मांझी रामदास टुडू के जन्म

Ghatsila News: जयंती पर रामदास टुडू को दी गई श्रद्धांजलि

Ghatsila News: घाटशिला। महान संथाली लेखक खेरवाल वंश धर्मपुथी के निर्माता मांझी रामदास टुडू जयंती घाटशिला प्रखंड के काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा में स्थित माझी रामदास टुडू हेरिटेज विलेज में मनाई गई। झामुमो के नेता जगदीश भकत ने कहा कि रामदास टुडू का जन्म दो अक्तूबर 1854 को धालभूमगढ़ प्रखंड रावताड़ा पंचायत अंतर्गत काड़ूवाकाटा गांव में हुआ था। उन्होंने बरसों तपस्या के उपरांत धर्मपुथी लिखने में सफल हुए थे। तत्पश्चात कोलकाता विश्वविद्यालय में उन्हें कई उपाधि से सम्मानित किया गया था। आज भी उनके वंशज गांव में विराजमान हैं। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में बाबूलाल मुर्मू, अंपा हेंब्रम, दुर्गा चरण मुर्मू, विकास मजूमदार, काला चंद सरकार, अंकुर काउड़ी, मनोज सिंह, तपन हरि, सरदार राजा सिंह, सौरभ बोस, अभिजीत विश्वास, श्यामल साहू, अचिन मंडल व हेरिटेज विलेज के व्यवस्थापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: जयंती पर रामदास टुडू को दी गई श्रद्धांजलि