स्वतंत्रता सेनानी हरिपद पांडा की मनी पुण्यतिथि
घाटशिला में स्वतंत्रता सेनानी हरिपद पांडा की 45वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झारखंड आंदोलनकारी जगदीश भकत ने पांडा के योगदान पर प्रकाश डाला, जिन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। सभा में पांडा के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

घाटशिला। घाटशिला के स्वतंत्रता सेनानी हरिपद पांडा के 45 वीं पूण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा संपर्क कार्यालय घाटशिला में किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी जगदीश भकत ने कहा महान स्वतंत्रता सेनानी हरिपद पांडा पंडा 1942 में महात्मा गांधी के द्वारा आहुत की गई भारत छोड़ो आंदोलन में देश के आजादी के लिए अमूल्य योगदान दिए थे। उन्होंने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ घाटशिला में तिरंगा झंडा फहराया था। उनके साथ में शिव प्रसाद शर्मा, बंकिम चंद्र नाग, गोपेश नारायण देव भी आजादी के आंदोलन में जेल यात्रा किए थे। इस क्रम में कृष्णा चौबे के कम उम्र होने के कारण थाना से ही छोड़ दिया गया था।
घाटशिला राज स्टेट के मूल निवासी हरिपद पांडा के परिवार आज भी राज स्टेट में निवास करते आ रहे है। पुण्यतिथि के मौके पर स्वतंत्रता आंदोलनकारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, साथ ही उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर भगवान से आत्मा शांति की प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में कॉजल डॉन, विकास मजूमदार ,दाशमत सोरेन, दुर्गा चरण मुर्मू ,प्रफुल्ल हांसदा, काला चंद सरकार, निमाई कालिंदी, श्यामल साव, सौरभ बॉस, दुलाराम टुडू, कासु मुर्मू, विक्रम बास्के, जितेन दास, तपन हरि, ईश्वर सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



