बहरागोड़ा सीएचसी में डॉ. ओ.पी. चौधरी को दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को किया याद
बहरागोड़ा में डॉ. ओ.पी. चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें एक समर्पित चिकित्सक के रूप में याद किया। डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि उनका जाना चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी रिक्तता है। श्रद्धांजलि में सभी ने उनके सेवा भाव और समर्पण की प्रशंसा की।
बहरागोड़ा।चिकित्सा जगत के एक समर्पित व्यक्तित्व डॉ. ओ.पी. चौधरी के आकस्मिक निधन पर शनिवार को बहरागोड़ा सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में एक विशेष शोक सभा आयोजित की गई, जहाँ स्वास्थ्य कर्मियों की आँखें नम दिखीं।वहीं शोक सभा का प्रारंभ डॉ. चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सहकर्मियों ने डॉ. चौधरी को एक सरल, सहज और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक के रूप में याद किया। शोक व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने भावुक स्वर में कहा कि डॉ. चौधरी का जाना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी रिक्तता पैदा कर गया है।
उन्होंने कहा कि उनके सेवा भाव और मरीजों के प्रति उनके समर्पण की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. सूराई मांडी, डॉ. सुपर्णा नायेक, दिनेश घोष, पंकज महतो,दीपक घोष, हिमांशु महतो, अमृतांशु बेरा, चिन्मय भोल और दुर्गा उरांव सहित स्वास्थ्य केंद्र के सभी सिएचओ, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. चौधरी के आदर्श आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




