Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsTribute to Dr O P Chaudhary A Dedicated Physician Leaves a Void in Healthcare
बहरागोड़ा सीएचसी में डॉ. ओपी चौधरी को दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा सीएचसी में डॉ. ओपी चौधरी को दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

संक्षेप:

बहरागोड़ा में डॉ. ओ.पी. चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें एक सरल और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक के रूप में याद किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि उनका जाना चिकित्सा क्षेत्र के लिए बड़ी रिक्तता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई चिकित्सक और स्वास्थ्य स्टाफ शामिल हुए।

Jan 18, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा। चिकित्सा जगत के एक समर्पित व्यक्तित्व डॉ. ओ.पी. चौधरी के आकस्मिक निधन पर शनिवार को बहरागोड़ा सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में एक विशेष शोक सभा आयोजित की गई, जहां स्वास्थ्य कर्मियों की आंखें नम दिखीं। वहीं शोक सभा का प्रारंभ डॉ. चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सहकर्मियों ने डॉ. चौधरी को एक सरल, सहज और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक के रूप में याद किया। शोक व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने भावुक स्वर में कहा कि डॉ. चौधरी का जाना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी रिक्तता पैदा कर गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि उनके सेवा भाव और मरीजों के प्रति उनके समर्पण की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. सूराई मांडी, डॉ. सुपर्णा नायेक, दिनेश घोष, पंकज महतो,दीपक घोष, हिमांशु महतो, अमृतांशु बेरा, चिन्मय भोल और दुर्गा उरांव सहित स्वास्थ्य केंद्र के सभी सिएचओ, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. चौधरी के आदर्श आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।