
साहित्य संस्कृति संघ ने काकोली घोष की मनायी पुण्यतिथि
मुसाबनी में साहित्य संस्कृति संघ ने नेताजी सुभाष पार्क में पूर्व उप-प्रमुख काकोली घोष की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। अध्यक्षता कल्पना बोस ने की। सदस्यों ने काकोली घोष को पुष्पमाल अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया और मुसाबनी में अस्पताल की आवश्यकता पर जन आंदोलन चलाने का संकल्प लिया।
मुसाबनी। साहित्य संस्कृति संघ द्वारा मंगलवार को नेताजी सुभाष पार्क में मुसाबनी प्रखंड की पूर्व उप-प्रमुख स्वर्गीय काकोली घोष की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना बोस ने किया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने काकोली घोष के चित्र पर पुष्पमाल अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों को याद करते हुए उनकी सराहना किया। सभा में उनकी स्मृति में कविता पाठ भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुसाबनी में समुचित अस्पताल की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसके लिए जन आंदोलन चलाने का संकल्प लिया।
सदस्यों ने कहा कि जल्द ही रणनीति बनाकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। सभा में संघ के सचिव वीरेंद्र नाथ घोष, सांस्कृतिक सचिव संगीता मंडल सहित कृष्णा घोष, वीणापानी खान, पुतुल कुंडू, प्रतिभा साव, किरण कुमारी, आशा कुमार, टुंपा मंडल, हपन माई, कल्पना सोम, दीपाली मन्ना, संतोषी भट्टाचार्य, संतोष कुमार गिरी, मोहम्मद गुलाम, गोपाल लाल, मृत्युंजय महतो, सनातन दास, जयंत घोष, झरना पाल, दिलीप घोष, सिद्धार्थ घोष, पीयू घोष एवं शांतना पात्र सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




