Ghatsila News: शिविर में 203 आवेदकों को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
Ghatsila News: चाकुलिया में आयोजित प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय परिवहन विशेष शिविर में 240 लोगों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने उद्घाटन किया और 203 आवेदकों को लाइसेंस वितरित किए। उन्होंने कहा कि अब लोगों को लाइसेंस के लिए जमशेदपुर नहीं जाना पड़ेगा।

Ghatsila News: चाकुलिया। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय परिवहन विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 240 लोगों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिनमें जांच के बाद 203 आवेदकों को लाइसेंस वितरित किया गया, जबकि 37 आवेदन दस्तावेजों की त्रुटि के कारण लंबित रहे। विधायक ने कहा कि अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जमशेदपुर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि सरकार ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित कर रही है। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। मौके पर डीटीओ दिलीप कुमार, बीडीओ आरती मुंडा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


