धालभूमगढ़ : छह माह से पत्नी थी मायके में, युवक ने की खुदकुशी
धालभूमगढ़ में 36 वर्षीय राहुल साहू ने अपने घर की छत पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल की पत्नी सुष्मिता पिछले 6 महीने से मायके में थी, और राहुल की नशे की आदतों के कारण दोनों के बीच झगड़े होते थे। पत्नी और पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है।

धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ नरसिंहगढ़ बेहरापारा निवासी राहुल साहू(36) ने अपने घर की छत की कुंडी में गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता गोपाल साहू के अनुसार, राहुल की पत्नी पिछले 6 महीने से अधिक समय से अपने मायके में है और राहुल के लाने जाने के बाद भी ससुराल पक्ष वालों ने बेटी को विदा नहीं किया। वहीं, राहुल के मामा ससुर अरुण बेहरा के अनुसार राहुल बराबर नशे की हालत में पत्नी के संग मारपीट किया करता था। जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गई थी। तंग आकर पत्नी मायके में जाकर अपनी एकमात्र पुत्री को उड़ीसा में पढ़ा-लिखा रही थी।
पत्नी सुष्मिता साहू अपने मायके उड़ीसा के बोईसिगा से आ गई है और अपने पति का अंतिम दर्शन कर ली है। पत्नी और पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। राहुल साहू दैनिक मजदूरी का काम करता था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


