सबर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
चाकुलिया के मुराठाकुरा गांव में 21 वर्षीय समरिका सबर ने आत्महत्या कर ली। गमछे से फांसी लगाने के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ जारी है।

चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में बीती रात 21 वर्षीय समरिका सबर ने अपने घर के पीछे एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही चाकुलिया थाना के एसआई अजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


