चाकुलिया : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Nov 05, 2025 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

चाकुलिया प्रखंड के लोहामालिया गांव में कुना नायक (47) ने एक करम पेड़ की डाली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि कुना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

चाकुलिया : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के लोहामालिया गांव निवासी कुना नायक (47) ने गुरुवार को अपने घर से एक किलोमीटर दूर एक करम पेड़ की डाली में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर थाना के एसआई कबिंद्र पोद्दार पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर कब्जे में कर लिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कुना नायक की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;