
पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मुआवजा को दो घंटे सड़क जाम
-पोटका : हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर गितीलता के पास हुआ हादसा -पत्नी को गितीलता छोड़कर
-गाड़ी मालिक से मुआवजे पर सहमति के बाद जाम हटाया (फोटो कैप्शन 3 पोटका 1 सड़क पर पड़ा मृतक विक्रम का शव) पोटका, संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर गितीलता के पास एक बाइक सवार युवक को पिकअप वैन ने ठोकर मार दी। इससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक युवक का नाम विक्रम (कासु) बास्के (35) है। वह भुरसाडीह गांव का निवासी था। जानकारी होते ही आसपास गांव के ग्रामीण जुटे और मुआवजा के लिए हाता-टाटा मुख्य सड़क को दो घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू व अंचल निरीक्षक शांति राम षाड़ंगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं सड़क जाम खुलवाने हेतु ग्रामीणों संग वार्ता शुरू की।

मृतक के आश्रित को सरकारी आपदा सहायता राशि के तहत एक लाख व दुघर्टना में आरोपित पिक वैन मालिक द्वारा अंत्येष्टि हेतु तत्काल 50 हजार रुपए देने की घोषणा पर सड़क जाम थोड़ी देर बाद खुल गया। पुलिस ने वाहन किया जब्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे कासु घर से बाइक से पत्नी को गितीलता छोड़ कर भूरीडीह गया था, भूरीडीह से लौटते वक्त घटनास्थल पर पीछे से तेज गति से आ रहे पिक अप वैन ने ठोकर मार दिया। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। कोट पोटका थाना क्षेत्र के गितीलता में सोमवार को हुए सड़क दुघर्टना में मृतक विक्रम बास्के के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गयी है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए गए हैं। लिखित शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा। घटना में शामिल पिक अप वैन जेएच-05बीडी-4003 को जब्त कर लिया गया है। -मनोज कुमार मुर्मू,थाना प्रभारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




