बेतझरिया के पास पिकअप वैन की पलटने से एक की मौत, आठ गंभीर रूप से हुआ घायल
धालभूमगढ़ में बेतझरिया गांव के पास एक पिकअप वैन पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना का कारण ड्राइवर की नशे में होना बताया गया है।
धालभूमगढ़ । धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत बेतझरिया गांव के पास खेतान पत्थर पिसाई कारखाना के नजदीक एक पिकअप वैन और नियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई ,वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को धालभूमगढ़ स्थित सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है। पिकअप वैन श्रमिकों को लेकर मोहलीसोल से पूनगोड़ा भालकी के नजदीक काम करवाने के लिए लेकर जा रही थी। जिसमें दो बच्चे सहित 11 वयस्क और एक ड्राइवर के साथ कुल 13 लोग सवार थे । घायलों के अनुसार तथा डॉक्टर के कथा अनुसार ड्राइवर नशे की हालत में था ।
डॉ शिव शंकर मुर्मू एवं डॉ सौम्य हेम्ब्रैंम ने घायलों को प्राथमिक इलाज की एवं उचित एवं उच्च स्वास्थ्य लाभ के लिए उच्च चिकित्सालय महात्मा गांधी मेमोरियल चिकित्सालय स्थानांतरित कर दिया। इस घटना में जोड़सोल गांव का रहने वाला राजमिस्त्री मंगल मुंडा की मौके वारदात पर ही मृत्यु हो गई । राजमिस्त्री के परिवार में तीन लड़की और एक लड़का है। सूचना मिलने पर एक बार क्षेत्र की जीवनदायनी सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म अपने सक्रिय सदस्यों के साथ मौके पर उपस्थित होकर घायलों को धालभूमगढ़ पुलिस की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन ठेकेदार पंकज झा का श्रमिक लेकर मोहलीशोल से पूनगोड़ा कुआं का काम करवाने के लिए लेकर जा रहा था ।ड्राइवर के अनुसार मालिक से उसने कहा था आज मैं नशे में हूं गाड़ी लेकर नहीं जाऊंगा !मगर मलिक ने जबरदस्ती गाड़ी देकर भेजा ।घायलों में ड्राइवर गुरु चरण हाँसदा,तिरूलडीह का रहने वाला है,शालखान किस्कू, सूरज सरदार , रोबा सिंह वर्ष, सीता किस्कू, सोनाली सरदार , बोदी मुर्मू , शुकुरमुनि सरदार , शालखान किस्कू ,लखविंदर सरदार, महेश्वर सिंह वर्ष ,एवं सरोज सरदार सभी लगभग एक ही परिवार से बिलॉन्ग करते हैं !जो कि हडीयाणा, उड़ीसा के खड़िया सोल के रहने वाले हैं। दो लोग बाँधघुटु और जोडशोल के रहने वाले हैं । कुल आठ घायलों को उच्च चिकित्सा के लिए स्थानांतरित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


