बहरागोड़ा में शोक की लहर, पुरी समुद्र में नहाने के दौरान बीटेक छात्र अनिमेष साव बहा, तलाश जारी

Mar 16, 2026 03:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने गए बहरागोड़ा के छात्र अनिमेष साव की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। 21 वर्षीय अनिमेष दोस्तों के साथ नहाने के दौरान तेज लहरों में बह गया। गोताखोरों ने 10 किलोमीटर के दायरे में खोजबीन की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। परिवार में शोक का माहौल है।

बहरागोड़ा में शोक की लहर, पुरी समुद्र में नहाने के दौरान बीटेक छात्र अनिमेष साव बहा, तलाश जारी

बहरागोड़ा।ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने गए बहरागोड़ा के एक छात्र के समुद्र में डूबने की हृदयविदारक खबर सामने आई है। बहरागोड़ा निवासी सत्यवान साव का 21 वर्षीय इकलौता पुत्र अनिमेष साव रविवार को समुद्र में नहाने के दौरान तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गया। खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अनिमेष साव भुवनेश्वर के खंडगिरी स्थित सोआ यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ पुरी मंदिर जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन करने गया था। मंदिर दर्शन के बाद तीनों दोस्त समुद्र तट पर नहाने चले गए।

इसी दौरान समुद्र की एक ऊंची और तेज लहर अनिमेष को गहरे पानी की ओर खींच ले गई, जिससे वह अचानक ओझल हो गया। ईधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ओडिशा पुलिस और तटरक्षक बल की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और बचाव दल द्वारा समुद्र किनारे 10 किलोमीटर के दायरे में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अनिमेष का कुछ पता नहीं चल पाया है।जैसे ही हादसे की खबर बहरागोड़ा पहुंची, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। अनिमेष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार की बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं। सूचना पाकर परिजन तुरंत पुरी के लिए रवाना हो गए हैं और मौके पर मौजूद रहकर खोजबीन पर नजर बनाए हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।