गुरुग्राम के घटने के दूसरे दिन मौत की खबर से पसरा बोनगोड़ा गांव में सन्नाटा

Mar 12, 2026 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

जादूगोड़ा के बोनगोड़ा गांव में चार लोगों की हरियाणा में मौत की खबर से शोक का माहौल है। परिजन 35 घंटे की यात्रा के बाद गुरुग्राम के एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन किसी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सभी पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं, और एसपी से बैठक की गई।

गुरुग्राम के घटने के दूसरे दिन मौत की खबर से पसरा बोनगोड़ा गांव में सन्नाटा

जादूगोड़ा, संवाददाता । पूर्वी सिंहभूम जिला के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीबींधा पंचायत के बोनगोड़ा गांव में उस समय सन्नाटा पसरा जब हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सिंघरावली क्षेत्र में कार्य के दौरान बोनगोड़ा के चार लोगो की मौत की सूचना मिली। ग्रामीण इस घटना को मानने को तैयार नहीं है तो कइयों के रो रोकर बुरा हाल है। वही घटना के तीसरे दिन बुधवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि परिजन घटना की सूचना पाकर पीड़ितों के घर पहुंचने लगे। सूचना के 35 घंटे बाद परिजन पहुंचे एसपी कार्यालयवही इस बारे में जानकारी देते हुए इंचागढ़ से मृतक परमेश्वर महतो के बेटे प्रशांत कुमार महतो (25) ने कहा की हमलोग सभी पीड़ित परिवार एक साथ गुरुग्राम लगभग 35 घंटे सफ़र करने के बाद पहुंचे है।

घटना को लेकर कोई कुछ स्पष्ट रूप से बता रहा नही है। जिसको लेकर सभी पीड़ित परिवार गुरुग्राम एसपी कार्यालय न्याय को लेकर पहुंचे है। कहा की हमलोग के यहां पहुंचने के बाद लगभग दो घंटे तक बैठाकर रखा गया। जिसके बाद एसपी द्वारा इस मामले को लेकर पीड़ित परिवारों के संग बैठक किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।