विधायक ने मुखिया के दिवंगत पति को दी श्रद्धांजलि
Apr 05, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत की मुखिया राधी मुर्मू के पति जीतवाहन मुर्मू का आकस्मिक निधन हो गया। विधायक समीर महंती ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने जीतवाहन मुर्मू को श्रद्धांजलि देते हुए इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत की मुखिया राधी मुर्मू के पति जीतवाहन मुर्मू के आकस्मिक निधन पर विधायक समीर महंती ने उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। विधायक महंती ने दिवंगत जीतवाहन मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। इस दौरान विधायक के साथ झामुमो चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, विधान मांडी व पार्टी के कई लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


