
मुख्य सड़क पर वाहन खड़े करने से जादूगोड़ा में लगी सड़क जाम
जादूगोड़ा में मकर संक्रांति के दौरान बाजार में भीड़ के कारण सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। जादूगोड़ा मोड़ चौक से बाजार गेट तक एक घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। पुलिस ने कार्रवाई की लेकिन दुकानदारों द्वारा सड़क पर वाहनों को खड़ा करने की समस्या फिर से बढ़ गई है।
जादूगोड़ा, संवाददाता। मकर संक्रांति को लेकर जादूगोड़ा के बाजार में जमकर भीड़ जुट रही है। इसे लेकर कई लोगों के द्वारा मुख्य सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर दिये जाने से बस समेत अन्य वाहनों को पार करने में काफी दिक्कत हुई, जिसके कारण जादूगोड़ा मोड़ चौक से लेकर बाजार गेट तक लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा। हालांकि, जादूगोड़ा पुलिस द्वारा वाहनों को सड़क से हटाने की कार्यवाही से सड़क जाम हट सकी। यात्रियों ने कहा कि आये दिन जादूगोड़ा मोड़ चौक से लेकर बाजार गेट तक बनी दुकानों के बाहर ही मुख्य सड़क पर लोग अपनी वाहन खड़ी कर देते हैं, जिससे की कई बार सड़क दुर्घटना की स्थिति भी उत्पन्न हुई है।
पूर्व में जादूगोड़ा पुलिस के द्वारा सभी दुकानदारों को नोटिस दिया गया था कि कोई भी दुकान के आगे मुख्य सड़क पर वाहन खड़ी करके दुकान में खरीदारी करेगी तो उक्त दुकानदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। परंतु यह नोटिस दिए वर्षों बितने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया और पुनः एक बार फिर वाहने दुकानों के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ी होने लगी। वही देखने वाली बात होगी की क्या एकबार जादूगोड़ा पुलिस सभी दुकानदारों को नोटिस देकर मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा करने पर रोक लगाएगी या फिर आम दिनों की तरह सड़कों पर ही वाहन खड़ी होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




