Ghatsila News: भारत जकात मांझी पारगाना महाल द्वारा पारंपरिक सम्मान एवं मान्यता समारोह का किया गया आयोजन
Ghatsila News: कुमीरमुडी गांव में भारत जकात मांझी पारगाना महाल द्वारा पारंपरिक सम्मान एवं मान्यता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति में विभिन्न माझी अधिकारियों को पारंपरिक दहाड़ी पहनाकर मान्यता दी गई। समुदाय को एकजुट रखने और पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने की अपील की गई।

Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड अंतर्गत कुमीरमुडी गांव में रविवार को भारत जकात मांझी पारगाना महाल के तत्वावधान में एक पारंपरिक सम्मान एवं मान्यता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच भारत जकात माझी पारगाना महाल के दीसोम पारानीक चंद्रमोहन मार्डी तथा चाकुलिया तरफ पारगाना परमेश्वर मार्डी ने कुमीरमुडी गांव के माझी बाबा कारिया हांसदा, टोला माझी सुनील मार्डी, टोला माझी सुनील मुर्मू, माझी सुतरेत सूईलेन मार्डी तथा कृष्ण मार्डी को पारंपरिक माझी दहाड़ी (पगड़ी) पहनाकर आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान किया गया।
समारोह का उद्देश्य
इस अवसर पर दीसोम पारगना चंद्रमोहन मण्डी ने कहा कि भारत जकात माझी पारगाना महाल समाज को एकजुट रखते हुए पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार पर अनुचित जुर्माना लगाने या सामाजिक बहिष्कार जैसी प्रथाओं का संगठन विरोध करता है, और समाज में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने पर विशेष बल देता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेसा अधिनियम के तहत ग्राम सभा के संचालन तथा सामाजिक कार्यों में पारंपरिक व्यवस्था के अनुसार माझी बाबा की महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित की गई है।
समाज की चिंताएं
उन्होंने कहा कि आज भी आदिवासी-मूलवासी समाज को उनके संवैधानिक एवं पारंपरिक अधिकार पूरी तरह प्राप्त नहीं हो सके हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। समाज के अधिकारों की रक्षा और पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को संगठित होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में रामदेव हेंब्रम, शोबेन मुर्मू, धनुराम मार्डी, हरिपदो मुर्मू, दुशासन महतो, बिक्रम मार्डी, कांग्रेस महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नव-मान्यता प्राप्त माझी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा समाज की एकता, परंपरा और अधिकारों की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया।
प्रश्नों के उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


