Ghatsila News: बादलगोड़ा में बारह मौजा के ग्रामीणों ने की जांताल पूजा
Ghatsila News: डुमरिया प्रखंड के केन्दुआ पंचायत स्थित बादलगोड़ा गांव में बारह मौंजा के ग्रामीणों ने पारंपरिक जांताल पूजा का आयोजन किया। पूजारी भूपति नायेक द्वारा संपन्न पूजा में विभिन्न गांवों के मांझी बाबा शामिल हुए। पूजा के दौरान भेड़ की बलि दी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों का मानना है कि इससे समृद्धि और खुशहाली आती है।

Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ पंचायत के बादलगोड़ा गांव में बारह मौंजा के ग्रामीणों की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जांताल पूजा का आयोजन किया गया। जातांल पूजा पूजारी भूपति नायेक द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया। पूजा में बारह मौजा के विभिन्न गांवों के मांझी बाबा एवं ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान प्रत्येक गांव की ओर से एक-एक भेड़ की बलि देने की परंपरा निभाई गई। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है। मान्यता है कि जांताल पूजा करने से अच्छी बारिश, बेहतर खेती, रोग-व्याधि से मुक्ति तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ग्रामीणों का विश्वास है कि विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान प्रसन्न होते हैं और गांव में खुशहाली आती है। पूजा के समापन के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शाम में ग्रामीणों की ओर से विभिन्न पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पारंपरिक संस्कृति का प्रदर्शन किया। मौके पर बारह मौजा के ग्राम प्रधान में मांझी बाबा सुरू मुर्मू, सुगदा मुर्मू, दांदू माड़ी, काला नायक, साधु चरण सरदार, लोसरो सरदार, गंगरा नायेक, धारमाल मुर्मू, रतन मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


