सबरों की बैठक में डोकलो- सोहोर माधव एवं डाकुवा पद मतल सबर को मिला

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला के चेंगजोडा टोला सबर बस्ती में सुखराम सबर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डोकलो- सोहोर स्वशासन व्यवस्था को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें माधव सबर और मतल सबर को चयनित किया गया। यह बैठक सबर जनजाति की संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के विकास पर केंद्रित थी।

सबरों  की बैठक में डोकलो- सोहोर   माधव  एवं  डाकुवा पद  मतल सबर को मिला

घाटशिला। घाटशिला प्रखण्ड अन्तर्गत चेंगजोडा टोला सबर बस्ती में समाज सेवी सुखराम सबर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया।

बैठक का उद्देश्य

बैठक में कहा गया कि ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर डोकलो- सोहोर स्वशासन व्यवस्था जो झारखंड की खड़िया- सबर जनजाति की एक अत्यन्त प्राचीन और स्वशासन प्रणाली है। समुदाय का नेतृत्व डोकलो - सोहोर पूरी जनजाति के कल्याण, सामाजिक एवम सांस्कृतिक एकता एवं सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण एवम संवर्धन करना सुनिश्चित करता है।

पारंपरिक प्रणाली का संचालन

इस पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था में जनजाति के रीति- रिवाज ,सामजिक मूल्यों और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बनाए रखने के लिए पारंपरिक स्वशासन प्रणाली को सुचारू रूप से संचालन और प्रबंधन करने के लिए डोकलो- सोहोर पद माधव सबर एवं डाकुवा पद मतल सबर को सर्वसम्मति से चयन किया गया। सबर जनजाति के सामुदायिक जिम्मेदारी के सफल संचालन हेतु चयनित माधव सबर और मतल सबर को पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया।

समुदाय की भागीदारी

चेंगजोड़ा सबर बस्ती के लोग अपने स्वशासन व्यवस्था बारे में जानकारी साझा करते हुए खुशी जाहिर किये। इस मौके पर मानकी मुंडा संघ जिलाध्यक्ष रोशन पूर्ति ,शिव चरण समद ,इंद्रजीत मुंडा , सुखराम सबर, गणेश सबर, गांदु सबर ,रेणुका सबर, सरजीवनी सबर, गुलापी सबर, राजू सबर आदि उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार सबर जाती एवं उनके सभ्यता संस्कृति के विकास को ले इस तरह के बैठक का आयोजन चेंगजोड़ा गांव में पहली बार किया गया था। जिसमें समाज के महिला पुरुषो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक का आयोजन किसने किया?
बैठक का आयोजन समाज सेवी सुखराम सबर की अध्यक्षता में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।