क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने पर मंथन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत महाल के प्रतिनिधिमंडल ने नए अनुमंडल अधिकारी अमिताभ भगत और नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम सभा के माध्यम से क्षेत्र के विकास और शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। महाल के सचिव ने अधिकारियों पर जनता के विश्वास का उल्लेख किया।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने पर मंथन

घाटशिला। परंपरागत स्वशासन व्यवस्था पूर्वी सिंह मांझी परगना महाल के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन व महासचिव सुधीर कुमार सोरेन के नेतृत्व में पारंपरिक सामाजिक अगुवा मांझी बाबा के साथ सोमवार को महाल का एक प्रतिनिधिमंडल ने नए अनुमंडल अधिकारी अमिताभ भगत और नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पांचवी अनुसूचित क्षेत्र के लिए दिए गए सभी पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा के माध्यम से गांव के सर्वांगीण विकास तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने पर विस्तार से चर्चा की। महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन ने कहा कि नए अनुमंडल अधिकारी एवं नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पर आम जनता को विश्वास है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ विकास योजनाओं को संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मौके पर मांझी बाबा बायला मार्डी, दशरथ हांसदा, सोनाराम सोरेन, शंकर टुडू ,सुगदा टुडू, रामधन सोरेन समेत कई लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।