गालूडीह : साल के अंतिम रविवार को बराज डैम पर पिकनिक मनाने को उमड़ी भीड़

Dec 29, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

गालूडीह स्वर्णरेखा बराज डैम में रविवार को पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों की बड़ी भीड़ थी। परिवारों, संस्थाओं और कोचिंग सेंटर के बच्चों ने वहां आकर मनोरंजन किया। डैम के चारों ओर संगीत की धुनों पर लोग थिरकते रहे। स्थानीय और पर्यटक हर जगह सेल्फी लेते नजर आए, जबकि पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।

गालूडीह : साल के अंतिम रविवार को बराज डैम पर पिकनिक मनाने को उमड़ी भीड़

गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह स्वर्णरेखा बराज डैम में रविवार को पर्यटक सहित पिकनिक मनाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिकनिक मनाने परिवार वाले सहित कई संस्था और समाज सहित कोचिंग सेंटर के बच्चे भी पहुंचे थे। बराज डैम के चारों और गाने-बजाने की शोर सुनाई दे रही थी। सभी फिल्मी धुन पर थिरकते दिख रहे थे। इधर पर्यटक भी हर जगह का नजारा सहित सेल्फी ले रहे थे। बता दें घाटशिला के प्रमुख पर्यटन स्थल में गालूडीह बराज का भी एक अलग स्थान है, यहां खासकर दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के पहले सप्ताह में काफी संख्या में पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

इस बार पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।