साल के पहले रविवार को बुरूडीह डैम पर उमड़े सैलानी

Jan 05, 2026 02:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला के बुरूडीह डैम पर नए साल के पहले रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 60 से 70 बसों में पर्यटक पहुंचे, जिसमें स्कूल के छात्र भी शामिल थे। उन्होंने डैम पर मौज-मस्ती की और विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। यह भीड़ दिसंबर 25 और जनवरी 1 की तुलना में अधिक थी, जिससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि हुई।

साल के पहले रविवार को बुरूडीह डैम पर उमड़े सैलानी

घाटशिला, संवाददाता। नये साल के पहले रविवार को घाटशिला के प्रमुख पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लगभग 60 से 70 बस भरकर पर्यटक बुरूडीह डैम पहुंचे थे। इस दौरान राजस्टेट में स्थित प्राइम पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी वनभोज का आनंद लेने डैम पहुंचे थे। इस दौरान पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों ने डैम पर जमकर मौज-मस्ती की। साथ ही फिल्मी गीतों की धुनों पर जमकर थिरके। पर्यटकों ने बुरूडीह डैम, टिकरी जंगल, धारागिरी आदि का भी भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि जितनी भी नये साल के पहले रविवार को उमड़ी थी, उतना भीड़ ना 25 दिसंबर को ना ही एक जनवरी को देखी गयी।

जानकारी के अनुसार घाटशिला के बुरूडीह डैम में पूरे जनवरी माह में जमकर भीड़ हर साल उमड़ती है। इस दौरान लोग डैम में बोटिंग का भी मजा लेते हैं। पर्यटको के आगमन से क्षेत्र के लोगों में रोजगार का सृजन भी होता है। साथ ही होटल चालक, लॉज चालक, दर्जनों दुकानदार आदि भी अच्छी-खासी कमाई होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;