Tourism Growth in Chakulia Ghaghra Waterfall and Gotashila Hill Attract West Bengal Tourists चाकुलिया: मनोहारी छटा बिखेर रहे हैं गोटाशिला पहाड़ और‌ जंगल, बंगाल के पर्यटक में उत्साह, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsTourism Growth in Chakulia Ghaghra Waterfall and Gotashila Hill Attract West Bengal Tourists

चाकुलिया: मनोहारी छटा बिखेर रहे हैं गोटाशिला पहाड़ और‌ जंगल, बंगाल के पर्यटक में उत्साह

चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत में गोटाशिला पहाड़ और घाघ झरना पश्चिम बंगाल के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। हालाँकि झरने में पानी कम है, फिर भी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSun, 29 Dec 2024 06:03 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: मनोहारी छटा बिखेर रहे हैं गोटाशिला पहाड़ और‌ जंगल, बंगाल के पर्यटक में उत्साह

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत क्षेत्र में गोटाशिला पहाड़ और पहाड़ के जंगल मनोहारी प्राकृतिक छटा बिखेर रहे हैं और पश्चिम बंगाल के पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र बने हैं। पंचायत के घाघरा में घाघ झरना और प्राकृतिक छटा को देखने के लिए पश्चिम बंगाल के पर्यटकों का आना जारी है। वैसे तो घाघ झरना से फिलहाल ऊंचाई से पानी नहीं गिर रहा है। थोड़ा बहुत पानी निकल रहा है। बावजूद, इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में बंगाल के पर्यटक आ रहे हैं। हालांकि घाघरा में पर्यटकों के लिए किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। ‌ फिर भी घाघरा गांव और इससे सटा खूबसूरत पहाड़ी इलाका पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।रविवार को घाघ झरना के पास पश्चिम बंगाल के अनेक पुरुष और महिला पर्यटक विभिन्न वाहनों पर सवार होकर आए थे। पर्यटकों ने घाघ झरना को देखा।‌ पहाड़ और जंगलों में घूम कर प्राकृतिक छटा का आनंद लिया। पर्यटकों ने गोटाशिला मंदिर में पूजा अर्चना भी की। पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी के पर्यटक विश्वजीत पाल ने कहा कि यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता से भरा है। यहां पर पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए तो यह इलाका मशहूर पर्यटक स्थल बन जाएगा। क्योंकि यह स्थल पश्चिम बंगाल सीमा से सटा है। इसलिए वहां के पर्यटक सहजता से यहां आ सकेंगे। घाघरा के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सरकार घाघरा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करें। ऐसा होने से यहां के ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। वैसे घाघरा से सटे प्रमुख धार्मिक स्थल गोटाशिला पहाड़ का सौंदर्यीकरण का कार्य वन विभाग के तहत होना सुनिश्चित हुआ है। लगभग 10 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। आकर्षक पार्क भी बनाया जाएगा। इस कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने पिछले दिनों किया था। ग्रामीणों का मानना है कि गोटाशिला पहाड़ के सौंदर्यीकरण होने से इलाके की रौनक बढ़ेगी और पर्यटकों को आकर्षित करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।