सांप ने दंपती समेत तीन को डंसा, पति गंभीर
घाटशिला और धालभूमगढ़ में मंगलवार की सुबह तीन लोगों को सांप ने डंस लिया। पहले चेंगजोड़ा गांव में महिला शीला टुडू को काटा गया, और फिर सनका गांव में राजेन्द्र और गुरुवारी कर्मकार को। गंभीर हालत में तीनों को घाटशिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया।

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला और धालभूमगढ़ में मंगलवार की सुबह तीन लोगों को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल तीनों को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां मरीजों की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, पहली घटना घाटशिला प्रखंड के चेंगजोड़ा गांव की है। चेंगजोड़ा गांव निवासी महिला शीला टुडू मंगलवार की सुबह अपने आंगन में बैठी थी, इसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। सांप का जहर इतना प्रभावशाली था कि अस्पताल आते-आते महिला की हालत गंभीर हो गयी।
दूसरी घटना धालभूमगढ़ प्रखंड के सनका गांव की है। सनका गांव में घर में सोये पति राजेन्द्र कर्मकार और उनकी पत्नी गुरुवारी कर्मकार दोनों को विशैले सांप चित्ति ने काट लिया। सांप के कटे जाने की घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां, मरीज की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पति पत्नी को एमजीएम रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


