तीन दिवसीय कार्यशाला सृजन का हुआ शुभारंभ

Dec 17, 2025 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय और युनाईटेड नेशंस द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इस कार्यशाला में मुसाबनी प्रखंड की 30 महिलाओं को बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाएं तसर की साड़ी समेत अन्य वस्त्र तैयार करेंगी और उन्हें बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। यह क्षेत्र में पहली बार हो रहा है।

तीन दिवसीय कार्यशाला सृजन का हुआ शुभारंभ

घाटशिला। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधिन हथकरघा विकास आयुक्त कार्यालय और युनाईटेड नेशंस हथ करघा बुनकर- कारीगरों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला सृजन का शुभारंभ मंगलवार से घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित एक होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन एसडीओ सुनील चन्द्र, युनाईटेड नेशंस वोमेंश इंडिया के सीरीन कौर, भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के मैडम सेरेनिया, बुनकर सेवा केन्द्र के डिप्टी डायरेक्टर प्रियदर्शी, कोमिशियर एनएचडीसी के डिप्टी डायरेक्टर शुभोजीत दास आदि ने किया। बुनकर सेवा केन्द्र के विश्वनाथ महाली ने कहा कि इस कार्यशाला में मुसाबनी प्रखंड के 30 महिलाओं को लगातार बुनकर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये महिलाए प्रशिक्षण प्राप्त कर तसर की साड़ी समेत अन्य वस्त्र भी बना रहे है। महिलाओ द्वारा बनाये गये वस्त्र को संस्था द्वारा बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि बुनकर सेवा समिति का प्रयास है कि महिलाओ को रोजगार का सृजन कर आर्थिक रुप से स्वांबलंबी बनाये जाय। उन्होने कहा कि कार्यशाला के दौरान तीन दिनों तक महिलाओं को वस्त्र निर्माण समेत अन्य बातों की जानकारी दी जायेगी, ताकी वह भविष्य में अपने जीवन शैली को रोजगार के माध्यम से बेहतर बना सके। कार्यशाला 16 दिसंबर से शुरु होकर 18 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विशेषज्ञ द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी उन्हे उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने कहा कि इस तरह का कार्यशाला घाटशिला क्षेत्र में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।