हल्दीपोखर में संकीर्तन का समापन, भोग वितरण

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

हल्दीपोखर में श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। अंतिम दिन धूलट और भोग वितरण कार्यक्रम हुआ। संकीर्तन में 9 संप्रदायों ने राधे गोविन्द का नाम जपा, जिससे पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासी सक्रिय रहे।

हल्दीपोखर में संकीर्तन का समापन, भोग वितरण

पोटका, संवाददाता। प्रखंड के हल्दीपोखर में श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा तीन दिवसीय (24 प्रहर) अखंड हरिनाम संकीर्तन रविवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन संकीर्तन में धूलट और भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व संकीर्तन शुरू होने से 72 घंटा पूर्ण होने पर संकीर्तन कार्यक्रम को विराम मिला। धूलट कार्यक्रम में महिला पुरुषों रंग अबीर लगाकर खुशी जाहिर किया। संकीर्तन में 9 संप्रदाय अपने मधुर आवाज में राधे गोविन्द का नाम जपा,इस दौरान तीन दिन तक गांव में भक्ति का माहौल रहा। संकीर्तन आयोजन को सफल बनाने में शक्तिपद मंडल, दिलीप अग्रवाल,शीतल मंडल,निलय मंडल,उतम मंडल, नवीन प्रमाणिक, मनोज मंडल, पप्पू सरकार, विष्णु कुंभकार सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।