ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलासड़क दुर्घटना में तीन साइकिल सवार घायल

सड़क दुर्घटना में तीन साइकिल सवार घायल

जादूगोड़ा-नरवा मुख्य सड़क झरिया गांव के समीप एक अज्ञात कार की चपेट में आने से तीन साइकिल सवार घायल हो...

सड़क दुर्घटना में  तीन साइकिल सवार घायल
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाMon, 25 Jan 2021 03:19 AM
ऐप पर पढ़ें

जादूगोड़ा। संवाददाता

जादूगोड़ा-नरवा मुख्य सड़क झरिया गांव के समीप एक अज्ञात कार की चपेट में आने से तीन साइकिल सवार घायल हो गये। जानकारी के अनुसार साइकिल सवार गालूडीह जग्रन्नाथपुर निवासी कुनू मार्डी (24) व रवि गोप अपने दोस्तों के साथ जमशेदपुर से काम कर अपने घर लौट रहे थे कि झरिया गांव के समीप एक अज्ञात कार ने तीनों साइकिल सवार को धक्का मार कर फरार हो गया। स्थानीय निवासी रमेश सोरेन ने इंसानियत दिखाते हुए तत्काल तीनो घायलो को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल लाया गया। जहां डा. द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बतादे की रवि गोप को पैर में गंभीर चोट आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें