Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsThieves Steal Electric Wires Worth Lakhs in Bahragora Power Supply Disrupted
26 खंभों से 11,000 वोल्ट का तार काट ले गए चोर, 15 गांवों में बिजली गुल

26 खंभों से 11,000 वोल्ट का तार काट ले गए चोर, 15 गांवों में बिजली गुल

संक्षेप: बहरगोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत में चोरों ने लाखों के बिजली तार चुरा लिए हैं। महिषपुर चौक से जामबोनी मैदान तक 26 खंभों से 11,000 वोल्ट के तार काटे गए हैं। इससे 15 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग ने थाना में मामला दर्ज कराया है और जल्द ही सुधार का आश्वासन दिया है।

Wed, 12 Nov 2025 02:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरगोड़ा, संवाददाता। बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र की गुहियापाल पंचायत में विगत रात्रि चोरों ने लाखों के बिजली तार चोरी करने के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार, एनएच-18 किनारे स्थित महिषपुर चौक से लेकर जामबोनी मैदान तक लगभग 26 बिजली के खंभों पर लगे 11,000 वोल्ट के बिजली के तार को शातिर चोरों ने काट कर चुरा लिया। इतना ही नहीं चोरी के दौरान सीमेंट से बने कई बिजली के खंभों को भी तोड़ दिया गया है। इससे गुहियापाल पंचायत क्षेत्र के 15 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ठंड के मौसम में जब वे सुबह उठे तो उन्होंने कटे हुए तार और टूटे हुए खंभे देखकर तुरंत ही बिजली विभाग को सूचना दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को पेयजल, चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग ने थाना में दर्ज कराया सनहा इधर, इस संबंध में बिजली विभाग ने बहरगोड़ा थाना में सनहा दर्ज कराया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद घटना में लाखों रुपये के भारी नुकसान की पुष्टि की है। उन्होंने जल्द से जल्द चोरी हुए तार को बदलकर और टूटे हुए खंभों को ठीक करके क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।