ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलासाथी संग पुत्र को मार डाला, पत्थर बांध तालाब में डुबाया

साथी संग पुत्र को मार डाला, पत्थर बांध तालाब में डुबाया

एक पिता ने अपने ही लाल का खून कर डाला। अपने साथी के साथ दस वर्षीय लाल का खून कर डाला और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को तालाब में फेंक डाला। घटना रविवार को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के ऊपरशोली गांव की...

साथी संग पुत्र को मार डाला, पत्थर बांध तालाब में डुबाया
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाThu, 01 Mar 2018 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

एक पिता ने अपने ही लाल का खून कर डाला। अपने साथी के साथ दस वर्षीय लाल का खून कर डाला और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को तालाब में फेंक डाला। घटना रविवार को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के ऊपरशोली गांव की है।

इधर, पुलिस ने बुधवार को शव बरामद कर पिता महेंद्र टुडू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हत्या में शामिल एक अन्य फरार है। मां सलमा टुडू के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्चे का शव बरामद होने के बाद आरोपी महेंद्र टुडू को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

पिता ने स्वीकारा अपना जुर्म : पुलिस ने बताया कि महेंद्र ने दो साथियों के साथ अपने दस वर्षीय पुत्र दिलीप की हत्या की है। हत्या की बात स्वीकारने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उसके एक अन्य साथी की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी ने हत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं किया है।

रंकिणी विद्या मंदिर में था छात्र :मिले शव की शिनाख्त दिलीप टुडू के रूप में हुई। वह सोनाखून के रंकिणी विद्या मंदिर का छात्र था। इसके बाद बच्चे की मां सलमा टुडू के बयान पर पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता महेंद्र टुडू को गिरफ्तार कर लिया।

मारपीट करता था महेंद्र : पुलिस के अनुसार बच्चे की मां सलमा टुडू के साथ महेंद्र अक्सर मारपीट करता था। बकौल सलमा, पति का संबंध दूसरी महिला से है। मारपीट से तंग आकर वह अपने पुत्र एवं पुत्री को लेकर मायके शीलपहाड़ी चली गई थी।

25 को आई थी ऊपरशोली : सलमा टुडू 25 फरवरी को महिला समिति की बैठक के लिए पुत्र को साथ लेकर गांव ऊपरशोली आई थी। पुत्र को घर में छोड़ बैठक में चली गई थी। वहां से लौटने पर बेटे को घर में नहीं पाकर पति से पूछताछ की तो उसने अनभिज्ञता जताई। रविवार एवं सोमवार को उसने पुत्र को आसपास काफी खोजा पर नहीं मिला। इस बीच उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महेंद्र टुडू पर दबाव बनाया तो उसने तालाब में शव होने की बात कही। पुलिस ने तालाब से बच्चे का शव बरामद कर लिया।

गले में गमछे से बंधा था बड़ा पत्थर : दस वर्षीय दिलीप का शव तालाब से नग्न अवस्था में बरामद हुआ। गले में गमछे से एक बड़ा पत्थर बंधा था। घटना को अंजाम देते समय महेंद्र के साथ एक और व्यक्ति के होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें